फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nephew killed his aunt brick Kunc

भांजे ने मामा को ईंट से कूंच कर मार डाला

Sun, 07 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sun, 07 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nephew killed his aunt brick Kunc
भाई के मरने के बाद पशोपेश में फंसे परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना अमृतपुर के गांव लीलापुर में चार बीघा जमीन बड़े भांजे के नाम करने पर शनिवार की रात छोटे भांजे ने मामा की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के समय मामा चीखा तो हत्यारोपी की मां और पत्नी भागकर मौके पर पहुंचीं। पत्नी और मां को देखकर हमलावर इन दोनों पर भी आक्रामक हो गया और घटनास्थल से भाग गया। पुलिस ने हत्यारोपी भांजे को हत्या में प्रयोग की गई ईंट समेत गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाक पर ईंट मारने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के गांव अतिवारा थाना जलालाबाद का रहने वाला रघुनाथ (80) पिछले 12 साल से अपनी बहन बड़ी बिटिया निवासी लीलापुर थाना अमृतपुर के यहां रह रहा था। रघुनाथ सिंह का विवाह नहीं हुआ था। उसने अपनी चार बीघा भूमि बड़े भांजे वीरेंद्र सिंह के नाम कर दी थी। इसको लेकर छोटा भांजा संजय मन ही मन खिन्न चल रहा था। संजय मौजूदा समय में पानीपत हरियाणा में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


10 दिन पहले वह अपने गांव लीलापुर आया और उसने मामा को जान से मार डालने की योजना बना दी। शनिवार की रात संजय शराब के नशे में धुत होकर जब अपने घर लीलापुर आया तो उसका मामा रघुनाथ सिंह दरवाजे पर ही सो रहा था। संजय ने रघुनाथ को ईंट से कुचलना शुरू कर दिया। ईंट लगते ही रघुनाथ सिंह बुरी तरह चीख उठा। उसकी चीख सुनकर रघुनाथ की बहन छोटी बिटिया और संजय की पत्नी ममता देवी घटनास्थल पर पहुंच गईं लेकिन हमलावर संजय ने उन पर भी हमला करना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर संजय भाग गया। घटना की रिपोर्ट संजय के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपी संजय को हरसिंगपुर तिराहे पर रविवार सुबह लगबग 9:40 बजे गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई खून से सनी ईंट को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने रघुवीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाक पर ईंट मारने से मौत बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed