फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Murder of petrol pump janitor

पेट्रोल पंप के चौकीदार की हत्या

Mon, 30 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 30 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Murder of petrol pump janitor
सपा नेता के पेट्रोल पंप पर चौकीदार अधेड़ की हत्या कर दी गई। हत्या में
विज्ञापन
नुकीला हथियार प्रयोग किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। सपा के महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता का गुरुगांव देवी किसान सेवा केंद्र के नाम से मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप है। यहां हरदोई के पाली के सितौली निवासी रामशंकर अग्निहोत्री (55) चौकीदारी करता था। रविवार की रात किसी ने नुकीला हथियार मार कर उसकी हत्या कर दी। शव को पेट्रोल पंप से कुछ

दूरी पर डाल दिया। रात के समय पंप पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड किशन पाल ने रामशंकर को चारपाई पर न देख कर  सेल्समैन अनिल को जानकारी दी। सेल्समैन व किशनपाल ने रामशंकर की तलाश की तो कुछ दूरी पर उसे घायल पड़ा पाया। उसके सिर से खून निकल रहा था। इसकी जानकारी पर पुलिस रामशंकर को लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल ने रामशंकर के भाई रविशंकर व विमलेश को घटना की जानकारी दी। परिवार के

लोग रात में घटनास्थल पर आए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नुकीले हथियार से सिर पर वार किए जाने से मौत होना बताया गया है। भाई रविशंकर ने बताया ने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे भाई विमलेश ने आकाशीय बिजली गिरने से भाई की मौत होने संबंधी थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed