फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mobile Central Jail, earphone, charger met

सेंट्रल जेल में मोबाइल, ईयरफोन, चार्जर मिले

Sun, 29 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 29 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mobile Central Jail, earphone, charger met
जेल में मिले सामान को थैले में लेकर आते एएसपी व सीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को सेंट्रल जेल में डीएम, एसपी ने छापा मारा। बैरक पांच से तीन मोबाइल, पांच चार्जर, दो ईयरफोन बरामद हुए। डीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी सुभाष सिंह बघेल ने एएसपी अशोक कुमार, एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, सीओ सिटी आलोक सिंह के साथ ही कई चौकी प्रभारी और एसओ, इंस्पेक्टर के साथ सेंट्रल जेल में दोपहर के वक्त छापा मारा। अफसरों को देख जेल प्रशासन अपनी खामियां को छिपाने में जुट गया।
विज्ञापन


छापे के दौरान बैरक पांच से तीन मोबाइल, पांच चार्जर, दो एयरफोन, एक डायरी बरामद हुई। इस डायरी में कई नंबर लिखे हैं। इसे अफसरों ने कब्जे में ले लिया है।  पुलिस अफसरों ने जेल की सारी बैरक चेक कीं। जेल में बंद कैदियों के सामान की तलाशी भी ली। जेल के अस्पताल में पहुंच कर निरीक्षण किया। मिलाई करने वालों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक वेदप्रकाश त्रिपाठी नहीं थे। उनके लखनऊ जाने की बात बताई गई। चेकिंग के दौरान जेल की बैरक संख्या पांच में मोबाइल समेत अन्य सामान मिलने की बात स्वीकार की है। उधर, एसपी का कहना है कि बरामद मोबाइल को सर्विलांस पर लगा कर जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी। जेल के अधिकारियों व कैदियों में से जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed