{"_id":"57f538024f1c1bcd4e27047d","slug":"meerut-prisoners-escaped-from-police-custody-in-the-case-including-three-suspended-jailer","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेरठ पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी के मामले में दरोगा समेत तीन निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी के मामले में दरोगा समेत तीन निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100 योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ से मेरठ कोर्ट में पेश करके लौट रहा जानलेवा हमले का आरोपी के फरार होने पर एसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के सियाल निवासी सतीश त्यागी को मेडिकल थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर फतेहगढ़ की सेंट्रल जेल भेजा गया था। 4 अक्तूबर को उसकी मेरठ न्यायालय में पेशी थी। सतीश त्यागी को पेशी पर ले गए एचसीपी रामसिंह और सिपाही राजेश व शशिकांत उसे
लेकर वापस फतेहगढ़ लौट रहे थे। वह संगम एक्सप्रेस में विकलांग कोच में इस आरोपी को लेकर बैठ गए। दरोगा रामसिंह नीचे उतर गए और सिपाही राजेश और शशिकांत नशे में बेहोश हो गए। इसी दौरान सतीश त्यागी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने काफी छानबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान राजेशकृष्ण ने सिपाही राजेश, शशिकांत व दरोगा रामसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह दोनों सिपाही नशे की हालत में बेहोश थे। सतीश त्यागी के गुर्गों ने इन सिपाहियों को जमकर शराब पिलाई और योजनाबद्घ तरीके से स्टेशन के बाहर वाहन लगा दिया, जिस पर बैठकर सतीश फरार हो गया।