{"_id":"5a5e3bd94f1c1b83268b4c8d","slug":"loader-collides-with-electric-pol-injures-ten-including-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर बिजली पोल से टकराया, दंपति समेत दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर बिजली पोल से टकराया, दंपति समेत दस घायल
farrukhabad
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान कर घर लौटते समय लोडर बिजली के पोल से टकरा गया। इस दुर्घटना में दंपति समेत दस लोग घायल हो गए। नौ लोगाें को लोहिया अस्पताल लाया गया। एक अन्य घटना में साइकिल सवार को बचाने में सिपाही घायल हो गया।
जिला कन्नौज थाना सौरिख के गांव शरीफपुर निवासी शिवनाथ सिंह पाल सोमवार की देर शाम परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए लोडर से आए थे। मंगलवार की सुबह स्नान करने के बाद शिवनाथ घर लौट रहे थे। गाड़ी को पड़ोसी गांव कुतुबपुर निवासी सोनू चला रहा था। कसबा जहानगंज के पास तेज रफ्तार वाहन बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इस दुर्घटना में शिवनाथ सिंह, उनकी पत्नी मुन्नीदेवी, बेटी जौली के अलावा परिवार के मिथिलेश देवी पत्नी रामनिवास, सतेंद्र पुत्र अजयपाल, सरलादेवी पत्नी तुकमान सिंह, शिवांगी पुत्री नरेंद्र कुमार, प्रीति पत्नी राजेश, सरिता पत्नी अमरपाल और चालक सोनू घायल हो गए।
इसके बाद प्राइवेट वाहन से घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, थाना जहानगंज के गांव राजेपुर टप्पा मंडल निवासी सिपाही अजय सिंह राठौर पुत्र अमर सिंह कानपुर जिले में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी रामनगरिया मेले में ड्यूटी लगी हुई है। मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था। अजय हेलमेट नहीं पहने हुए था। जहानगंज के गांव महरुपुर खार के पास साइकिल सवार को बचाने में उसकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर भाई पवन राठौर समेत अन्य अन्य लोग भी आग गए। वहीं जिला कन्नौज थाना सौरिख के गांव वीरपुर निवासी यशवंत सिंह दुर्घटना में घायल हो गए। थाना शमसाबाद के गांव किसरौली निवासी बंटी पुत्र विशभनुपाल, अमित पुत्र राजवीर बाइकों की भिड़ंत होने पर घायल हो गए। थाना कमालगंज के गांव रजीपुर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र महेश और सतेंद्र पुत्र रमेशचंद्र सोमवार की रात घायल हो गए। इन घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से परिजन उन्हें लेकर चले गए।