फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Law on the fight against beating , 11 injured

बहू को पीटने के विरोध पर झगड़ा, 11 लोग घायल

Sat, 05 Sep 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 05 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Law on the fight against beating , 11 injured
सास-ससुर के बहू के साथ मारपीट करने की जानकारी पर महिला के भाई ससुराल
विज्ञापन
पहुंच गए। यहां पर दोबारा विवाद होने पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। हालांकि समझौता करा दिया गया।

मोहल्ला बूरावाली गली निवासी राकेश कनौजिया की चौराहा पर मिठाई की दुकान है। इनका एक बेटा अनिल पत्नी शोभा के साथ परिवार से अलग रहता है। शुक्रवार की देर शाम शोभा का ससुर राकेश से विवाद हो गया।  कहासुनी बढ़ने पर सास मुन्नी देवी, ससुर राकेश और देवर अरुण कुमार ने शोभा के साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत शोभा ने अपने भाई फतेहगढ़ के

मोहल्ला भोलेपुर बेवर रोड निवासी सुबोध और सुरजीत से की। रात अधिक होने के कारण भाई शनिवार की सुबह बाइकों पर सवार होकर बहन की ससुराल पहुंचे। बहन से मारपीट को लेकर यह उसके ससुर से बात करने लगे। इस दौरान गर्मागर्मी बढ़ने पर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पथराव से इलाके में अफरातफरी मच गई। इसमें राकेश, इनका बेटा अरुण, विनीत, 

मुन्नी,  गीता और दूसरे पक्ष से अनिल, शोभा, सुबोध, सुरजीत और रिश्तेदार रमेश कटियार, अभय कटियार घायल हो गए। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। बाद में मोहल्ले के

कुछ लोगों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। शोभा ने बताया कि ससुर जमीन का बंटवारा नहीं कर रहे हैं। यह मकान से बाहर निकाल रहे हैं। इसी को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed