फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kites electoral recovered shopper Sue

चुनावी पतंगें बरामद, दुकानदार पर मुकदमा

Tue, 31 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kites electoral recovered shopper Sue
थाने में रखीं अखिलेश-मोदी की छपीं पतंगें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आसमान में अखिलेश-मोदी के पेंच लड़ने की योजना को वसंत पंचमी के एक दिन पहले थाना पुलिस का ग्रहण लग गया। पुलिस ने कस्बे की एक दुकान से मोदी और अखिलेश की फोटो छपी पतंगे बरामद की हैं। संबंधित दुकानदार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य मार्ग स्थित अशोक अग्रवाल की दुकान से 73 पतंगें बरामद कीं। इसमें तीन पतंगों पर मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के साथ सरकारी योजनाएं भी छपी हैं।
विज्ञापन


70 पतंगों में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो के साथ सबका साथ सबका साथ सबका विकास का नारा भी छपा है। एसओ सुनील यादव ने बताया कि आचार संहिता से खिलवाड़ करने को रखीं गईं पतंगें बरामद कर ली हैं। दुकानदार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अन्य उम्मीदवारों पर भी नजर रखी जा रही हैं ताकि वे वसंत पंचमी के त्योहार पर पतंगें न बांटने पाएं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed