फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jaipur police arrested a dozen people

जयपुर पुलिस ने दर्जनभर लोगों को दबोचा

Tue, 28 Jul 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान की राजधानी जयपुर से आई पुलिस टीम ने फिरौती के मामले में कमालगंज
विज्ञापन
इलाके में मंगलवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कुंडपुरा एवं रजीपुर गांव से दर्जनभर से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया हैं। इन लोगों से कमालगंज थाने में पूछताछ की जा रही है। ताबड़तोड छापेमारी में इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जाता है कि जयपुर के एक व्यापारी से फिरौती मांगी गई थी। इसके अलावा एक व्यापारी का कुछ दिन पहले अपहरण हो गया था। सूत्रों की मानें तो मामले की जांच पड़ताल के दौरान कुछ युवक पकड़े गए। इन युवकों से मिले मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। फिरौती मांगने के लिए आए काल नंबर की लोकेशन भी सर्विलांस के जरिए कमालगंज थाना क्षेत्र के

आसपास मिली। इस पर सब इंस्पेक्टर दलवीर सिंह के नेतृत्व में जयपुर पुलिस कमालगंज थाने पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कुंडपुरा एवं रजीपुर गांव में छापेमारी की। पुलिस ने पहले कुंडपुरा गांव से एक व्यक्ति को उठाया। उससे करीब घंटेभर हुई पूछताछ के बाद एक-एक कर दर्जनभर से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सभी को लेकर पुलिस कमालगंज

थाने पहुंची। यहां बंद कमरे में पकड़े गए लोगों से फिर पूछताछ की जा रही है। एक के बाद एक कर बड़ी संख्या में लोगों के हिरासत में लिए जाने से आसपास के गांवों में ही दहशत का माहौल है। इस संबंध में पूछे जाने पर सब इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने गोपनीयता का हवाला देते हुए खुलकर बोलने से इनकार कर दिया। बस इतना कहा कि किसी की जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed