Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   They used to deliver consignments of heroin to clubs and hotels.

Chandigarh News: क्लबों और होटलों तक पहुंचाते थे हेरोइन की खेप

Thu, 12 Nov 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
They used to deliver consignments of heroin to clubs and hotels.

विज्ञापन
एएनटीएफ की पूछताछ में खुलासा, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये आ रही थी नशे की खेप

संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। ट्राइसिटी के क्लबों, होटलों और अलग-अलग इलाकों में नशे की सप्लाई के लिए तस्करों ने नेटवर्क तैयार कर रखा था। ग्राहक तलाशने के लिए वे सीधे सड़क पर नशा बेचने के बजाय अपने संपर्कों और छोटे सप्लायरों के जरिये खेप ठिकानों तक पहुंचाते थे। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की जांच में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, नेटवर्क के तार चंडीगढ़ से फिरोजपुर और अमृतसर तक जुड़े हैं।
एएनटीएफ ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72.54 ग्राम हेरोइन, यामाहा बाइक और तस्करी में इस्तेमाल कार बरामद की है। पुलिस मुख्य सरगना अभय उर्फ नब्बू की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हेरोइन और हथियार भेजे जाने की बात कही है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन

कार्रवाई एसआई जसविंदर सिंह को मिली सूचना के आधार पर शुरू हुई। सूचना थी कि सौरव उर्फ सन्नी दक्षिण चंडीगढ़ में हेरोइन की खेप पहुंचाने वाला है। इंस्पेक्टर हरमिंदरजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने सेक्टर-44/डी की पार्किंग में दबिश देकर सौरव और राम बाबू को गिरफ्तार किया। सौरव से 58.81 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि दोनों चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में नशा बेचते थे। वे मोहम्मद मिनाज और अनूप से खेप लेते थे। मिनाज फिरोजपुर के अक्षय कुमार और अभय उर्फ नब्बू के जरिये हेरोइन मंगवाता था। पुलिस क्लबों और होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों के जरिये पार्टी में आने वाले ग्राहकों तक छोटी पुड़ियों में नशा पहुंचाने की आशंका की भी जांच कर रही है।
बॉक्स : क्लबों में कोकीन सप्लाई करने वाला नेटवर्क भी पकड़ा था
ऑपरेशन सेल ने अक्तूबर में कोकीन सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर राकेश कुमार उर्फ करण (34), जसकरण सिंह गिल और नाइजीरियाई नागरिक एजेपुटा चार्ल्स चिजलॉक (40) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 113.96 ग्राम कोकीन, तीन लग्जरी कारें और एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी चंडीगढ़ और ट्राइसिटी के क्लबों व पार्टियों में जाने वाले युवाओं को कोकीन सप्लाई करते थे। जसकरण खरड़ में रह रहे चार्ल्स से कोकीन खरीदता था।


कोट

पुलिस क्लबों और हॉटलों की लगातार चैकिंग करती है। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। नशा तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।- पुष्पेंद्र कुमार, आईजी चंडीगढ़ पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed