फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Independence Day is celebrated

धूमधाम से मनाया जाए स्वतंत्रता दिवस

Fri, 07 Aug 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 07 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Independence Day is celebrated
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मातहतों और गणमान्य
विज्ञापन
नागरिकों से कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर्व के रूप में धूमधाम से मनाएं। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह 6.30 बजे ब्लाक, तहसील,

नगर पंचायत और फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगरों में प्रभात फेरियां निकाली जाएं। प्रभात फेरियों के आयोजक डीआईओएस और बीएसए रहेंगे। सुबह साढ़े सात बजे फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से क्रास कंट्री रेस निकाली जाए। सुबह 8 बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण हो। 8.15 बजे जिले के सभी महाविद्यालयों, कालेजों और स्कूलों में

ध्वजारोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 9 बजे नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद, कोतवाली मोहम्मदाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद और आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद में जिलाधिकारी पौधरोपण करेंगे। 9.45 बजे भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। 10 बजे केंद्रीय कारागार, लोहिया अस्पताल और कुष्ठ आश्रम घटियाघाट में फल

वितरण कार्यक्रम होगा। 3 बजे रामानंद विद्यालय से बद्री विशाल डिग्री कालेज तक होमगार्ड, पुलिस, एनसीसी कैडेट्स रूट मार्च करेंगे। जिलाधिकारी एक मलिन बस्ती का भी निरीक्षण करेंगे। सायं 4 बजे आरआई पुलिस लाइन में बच्चों की खेलकूद

प्रतियोगिता होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 13 से 15 अगस्त की रात तक जिले के सभी सरकारी भवनों पर तिरंगे रंग की लाइटों से प्रकाश किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ल, पूर्व विधायक महरम सिंह और रमला राठौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed