फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If you do not cache the commotion, the staff put the lock in the bank

कैश न मिलने पर हंगामा, कर्मचारियों ने बैंक में डाला ताला

Mon, 23 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
If you do not cache the commotion, the staff put the lock in the bank
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में पड़ा ताला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा से कैश न मिलने से गुस्साए ग्राहकों ने हंगामा किया। कर्मचारियों के समझाने पर भी जब वह नहीं माने तो शाखा प्रबंधक ने बैंक में ताला डलवा दिया और थाने चले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्राहकों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन



सोमवार सुबह ग्राहक शाखा के बाहर आकर खड़े हो गए। 10 बजे बैंक खुलते ही ग्राहक कैश पाने के लिए बैंक के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। गेट पर मौजूद बैंक कर्मी ने कैश न होने के कारण किसी को घुसने नहीं दिया। यह देखकर एक महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बैंक कर्मी बाहर आए और महिला को शांत कराने का प्रयास किया तो महिला के साथ अन्य लोगों ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया। शाखा प्रबंधक ने बैंक में ताला डाल दिया और कुछ दूर स्थित एक दुकान पर जाकर बैठ गए। ग्राहक वहां भी पहुंच गए। तब शाखा प्रबंधक थाने गए और मामले की जानकरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ प्रीतम सिंह, दरोगा रामबाबू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्राहकों को समझाकर शंात किया। एसओ ने कहा कि कैश आने पर बंटवाया जाएगा। तब कहीं 3 बजे शाखा प्रबंधक ने बैंक खोली और विभागीय काम शुरू कराया। शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर ने बताया कि कैश नहीं आ रहा है। इस कारण इस तरह की दिक्कत उठानी पड़ रही है।


आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मंडी समिति शाखा के बाहर सोमवार सुबह खाताधारकों की भीड़ जमा हो गई। 10 बजे जब बैंक खुली तो बैंक मैनेजर ने खाताधारकों से कहा कि बैंक में कैश नहीं है। खाताधारक मायूस होकर लौट गए।


बैंक से पैसे निकालने आए रुटौल निवासी कैलाशचंद्र ने बताया कि नोट बंदी के चलते घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कादरदादपुर सराय निवासी सतेंद्र, गंाव चिलौली निवासी छेदालाल का कहना है कि बैंक के कई चक्कर लगाने के बाद ढाई माह में उन लोगों को मात्र 6000 रुपये ही मिले हैं।

रायपुर निवासी वृद्ध छोटे मंसूरी और छैया खान बताते हैं कि नोट बंदी के बाद से अब तक महज 10000 रुपये मिले हैं। बीमार होने पर इलाज के लिए दूसरों से पैसा लेना पड़ा था। नुनवारा निवासी विश्राम सिंह व गंाव अल्लापुर निवासी गंगाचरन ने बताया कि सप्ताह में सिर्फ दो दिन पैसा बैंक में बंटता है।


बहलोलपुर निवासी वेदराम ने बताया कि उसके खाते में चीनी मिल से गन्ने का पैसा आया है। वह भी नहीं निकल रहा है। बैंक से अब तक मात्र 6 हजार रुपये मिले हैं। अगले माह उसकी पुत्री की शादी है। वह शादी कैसे करे समझ में नहीं आ रहा है। नगर की पीएनबी बैंक में सोमवार को कैश की कमी रही। जो पैसा ग्राहकों ने जमा किया था। वही पैसा दूसरे ग्राहकों को बांटा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed