{"_id":"58befdb04f1c1b683ddc3e78","slug":"homeguard-beaten-mobile-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड को पीटा, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड को पीटा, मोबाइल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जानवरों की दवा लेने साइकिल से जा रहे होमगार्ड से रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर पिटाई की। थाना क्षेत्र के गांव नगला नान निवासी राजेश पुत्र पन्नालाल थाने में होमगार्ड हैं। मंगलवार को वह जानवरों की दवा लेने साइकिल से रोशनाबाद गए थे।
रात करीब 8 बजे वह घर लौट रहे थे। रास्ते में गैस गोदाम के पास बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और उसकी तलाशी लेने लगे। इस दौरान उसके पास मोबाइल निकला तो उसे छीन लिया। पैसे न होने व लूटपाट का विरोध करने पर लुटेरों ने होमगार्ड को लात घूसों से पीटा। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। इसके बाद लुटे-पिटे होमगार्ड ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ मोहित यादव ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।