फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Haryana sell alcohol sealed a contract in English

हरियाणा की शराब बेचने में अंग्रेजी का ठेका सील

Fri, 07 Aug 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 07 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Haryana sell alcohol sealed a contract in English
आबकारी विभाग ने कंपिल के कटिया रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान में हरियाणा
विज्ञापन
प्रांत की शराब बिकने की सूचना पर छापा मारा। टीम ने भारी मात्रा में हरियाणा की शराब को कब्जे में कर सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दुकान को सील कर दिया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि दुकान को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी निरीक्षक नितिन कुमार राय को सूचना मिली कि कंपिल के कटिया रोड पर नगर पंचायत मार्केट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में हरियाणा प्रांत की शराब बेची जा रही है। इस पर आबकारी निरीक्षक नितिन राय ने इसकी जानकारी आबकारी अधिकारी लालमणि यादव को दी। इसके बाद आबकारी टीम ने कंपिल एसओ सुदीप मिश्रा को घटना के बारे में सूचना दी।

स्थानीय पुलिस की मदद से फोर्स ने अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान एसडीएम कायमगंज बीडी वर्मा, कायमगंज कोतवाल रुमसिंह यादव, सीओ सिटी योगेश कुमार समेत अन्य फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस और आबकारी के छापे की सूचना पर हड़कंप मचा रहा। पुलिस और आबकारी की टीम ने दुकान के सेल्समैन रोहित राजपूत निवासी बारहा पत्थर

थाना कंपिल को हिरासत में ले लिया। टीम ने दुकान के अंदर हरियाणा प्रांत की शराब को बरामद कर कब्जे में कर लिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि दुकान के अंदर 17 बोतल, 76 हाफ, 171 क्वाटर हरियाणा प्रांत के बरामद हुए। बताया कि दुकान को सील कर दिया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकान को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। अंग्रेजी शराब के दुकान मालिक प्रवीन चौहान निवासी बरखेड़ा थाना कंपिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed