फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gang rape a girl, one arrested in farrukhabad

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Thu, 27 Dec 2018 10:26 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Thu, 27 Dec 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
gang rape a girl, one arrested in farrukhabad
rape
राजेपुर थाना क्षेत्र एक गांव में किशोरी के साथ युवक ने तीन साथियों के साथ दुष्कर्म किया। उसके पिता ने एक नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


16 वर्षीय किशोरी बुधवार रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर लघुशंका करने गई थी। तभी गांव का युवक अपने तीन साथियों के साथ खेत में खींच ले गया। वहां चारों ने दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी के वापस न आने पर परिजन खोजबीन करते हुए वहां तक पहुंच गए। इस पर चारों युवक भाग गए। किशोरी के पिता ने गांव के देवेश और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दबिश देकर देवेश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। सीओ सुरेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। लोहिया महिला अस्पताल में किशोरी का मेडिकल परीक्षण नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल परीक्षण न करने पर डॉक्टर गैरहाजिर  
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता को दरोगा उदयभान सिंह महिला पुलिस कर्मी के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए कराने के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। मौजूद डॉक्टर उन्हें कुछ देर बाद आने की बात कहकर टहलाती रहीं। करीब दो बजे दरोगा ने मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्लानी से की। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से मेडिकल परीक्षण करने को कहा। पर डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण करने से इनकार कर दिया। इससे पीड़िता का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। सीएमएस डा. कैलाश दुल्लानी ने बताया कि नई डॉक्टर जल्द मेडिकल परीक्षण करने को तैयार नहीं होती हैं। आदेश के बाद मेडिकल परीक्षण न करने पर डॉ. नेहा खान को अनुपस्थित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed