फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   from the house of teacher andsoldier cash and jewellery stolen

शिक्षक और सिपाही की बेवा के घर से 5.50 लाख की चोरी

Mon, 08 Jan 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
from the house of teacher andsoldier cash and jewellery stolen
police introgetting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 शमसाबाद इलाके के गांव कलुआपुर में चोर शिक्षक और सिपाही की बेवा के घर से 5.50 लाख के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। शिक्षक के घर से तीन लाख के जेवर और डेढ़ लाख की नगदी और बेवा के घर से एक लाख के जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फिंगरप्रिंट टीम के साथ घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

गांव कलुआपुर निवासी कौशल गंगवार पूर्व माध्यमिक विद्यालय असगरपुर में शिक्षक है। रविवार की रात कौशल गंगवार अपने निर्माणधीन मकान में और उसके पिता वीरेंद्र सिंह और मां रेखा जानवर के हाते में सो रहे थे। कौशल के पुश्तैनी मकान में ताला लगा हुआ था। रात किसी समय चोर मेनगेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और अलमारी और बक्सों के साथ ही अटैचियों को खोल कर रुपये और सोने चांदी के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।  सोमवार की सुबह करीब 4 बजे जब परिवार के लोग अपने पुश्तैनी मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर हैरान हो गए। अंदर जाकर देखा तो वहां पर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बक्से में रखी लाइसेंसी राइफल भी गायब थी। प्रभारी एसओ रवींद्र सिंह, सीओ कायमगंज नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ ने डॉग स्क्वायड और फिगरप्रिंट की टीम को बुला कर जांचपड़ताल की। डॉगस्क्वायड की टीम कुछ दूर खेतों की ओर गई लेकिन इसके बाद  लौट आई। इसके बाद पुलिस ने अंदर जाकर जांच पड़ताल की। यहां उनको बड़े बक्से के नीचे राइफल पड़ी मिली। साथ ही कुछ जेवर एक पलंग से पास डिब्बी में पड़े मिल गए। कौशल गंगवार ने बताया कि चोर उनके यहां से 1.30 लाख नगद जो कि मकान बनवाने के लिए बैंक से निकले थे। वह चोरी कर ले गए और करीब 3.20 लाख के जेवर भी चोरी कर ले गए। इसके साथ ही इसी गांव के सिपाही जयसिंह की विधवा शांतिदेवी के मकान का ताला तोड़ कर चोर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। शांतिदेवी बीमार होने के कारण अपनी ननद के यहां गांव गुतासी गई हुई थी। इसके साथ ही सरला देवी के यहां चोरों ने चोरी का प्रयास किया। एक ही रात में दो मकानों से चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश फैल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed