फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   firing on youngman in farrukhabad

दरवाजा खुलवाकर युवक को मारी गोली

Sat, 06 Oct 2018 05:16 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 06 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
firing on youngman in farrukhabad
firing - फोटो : अमर उजाला
घर का दरवाजा खुलवाकर युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नानकनगर निवासी विशाल शर्मा पुत्र दीपक फ्रिज ठीक करने का काम सीख रहा है। शुक्रवार रात विशाल अपने घर पर था। रात करीब 11 बजे कुछ लोगने आकर उसके घर का दरवाजा खटखटाया। विशाल ने ही दरवाजा खोला। तभी हमलावर उसके साथ मारपीट करने लगे। वह किसी तरह बचकर भागा तो उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसकी जांघ में जा लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। विशाल की हालत देख मां ज्योति का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर विशाल का बहनोई रिंकू भी मौके पर पहुंच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। आनन फानन में पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। फोरेंसिक टीम ने अस्पताल पहुंच कर घाव का परीक्षण किया। घायल के बहनोई रिंकू ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। विशाल ने बताया कि उसकी शहर कोतवाली के मोहल्ला बिर्राबाग निवासी लक्ष्मी के साथ 29 जनवरी 2016 में शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने पर विवाद हो गया। महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराई। काफी समय से पत्नी अपने मायके में ही रह रही है। उसने बताया कि इससे पहले भी उसके चाचा विजय के साथ हमलावरों ने मारपीट कर दी थी। उसने आशंका जताई कि उसके ससुराल वालों ने ही घटना को अंजाम दिया। उधर, कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed