फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Female employee wounded outside DM office

डीएम कार्यालय के बाहर महिला कर्मचारी से मारपीट

Wed, 12 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Female employee wounded outside DM office
कलक्ट्रेट में महिला कर्मचारी और ग्रामीण से होती मारपीट। - फोटो : amar ujala
कलक्ट्रेट में जनता दरबार के दौरान डीएम कार्यालय के बाहर अधेड़ ने पुरानी मुकदमेबाजी की रंजिश में चतुर्थश्रेणी महिला कर्मचारी से गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। जवाब में महिला ने भी उसकी पिटाई कर दी। मोहल्ला ग्वालटोली निवासी सप्पू यादव का कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुमन बाथम से मुकदमेबाजी की रंजिश चल रही है। बुधवार को डीएम के जनता दरवार के दौरान सप्पू कलक्ट्रेट पहुंचा। आरोप है कि डीएम कार्यालय के पास सुमन से वह गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर  उसने महिला के साथ हाथापाई शुरू कर दी। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। वहां मौजूद  विभागीय कर्मचारी तमाशबीन बनकर खड़े रहे। तभी दूसरी महिला कर्मचारी लक्ष्मी ने विरोध किया और विवाद का कारण पूछा तो सप्पू ने उससे भी हाथापाई करने लगा। इस पर उसने अधेड़ की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


शोर शराबा होने पर वहां मौजूद होमगार्ड व सुरक्षा कर्मियों ने सप्पू को हटा दिया लेकिन वह दोबारा वहां पहुंच गया। तब सुरक्षा कर्मी उसको पकड़कर फतेहगढ़ कोतवाली ले गए और पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल अनूप निगम का कहना है कि आरोपी अधेड़ के खिलाफ पहले से भी मुकदमा दर्ज है। उक्त मुकदमे में वह वांछित है। वहीं यदि महिला कर्मचारी तहरीर देती है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed