{"_id":"57795cbb4f1c1b75697f9db2","slug":"farm-in-the-rape-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":" खेत में किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में किशोरी से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। खेत की ओर जा रही किशोरी को एक युवक जबरन पकड़कर ज्वार के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार आस पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और भाग रहे आरोपी को पकड़कर धुन दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर आरोपी का भाई हंगामा करने लगा। इस पर पुलिस ने उसे कस्टडी में लेकर कोतवाली भेज दिया जहां हालत खराब देख उसे अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी 14 वर्षीय एक लड़की रविवार सुबह खेत की ओर गई हुई थी। इस बीच गांव के ही अड्डू खां उर्फ जमीद ने किशोरी को बुरी नियत से दबोच लिया और उसे ज्वार के खेत की ओर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना पर उसका भाई हनीफ मौके पर जाकर हंगामा करने लगा। हंगामा होते देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तनाव को देखते हुए पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे भाई हनीफ को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। तनाव को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर किशोरी का पिता और मां मौके पर आ गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।