फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Failing to meet the demand for dowry murders of women

दहेज की मांग पूरी न होने महिला की हत्या

Fri, 10 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 10 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
शमसाबाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने पत्नी की गोली मार कर
विज्ञापन
हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर मायके वाले ससुराल पहुंचे। मृतका के भाई ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना क्षेत्र के गांव साधौसराय निवासी संजीव कुमार ने बहन नीता की शादी करीब दो वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव उलियापुर चंपतपुर निवासी विनय कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन नीता को प्रताड़ित करने लगे। जानकारी होने पर नीता के परिवार वालों ने बेटी की ससुराल आकर परिजनाें को

समझाकर शांत करा दिया। कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए नीता का उत्पीड़न फिर शुरू हो गया। पति विनय की बाइक की मांग जोर पकड़ गई। मांग पूरी न करने पर नीता के साथ मारपीट की जाने लगी। गुरुवार को दहेज की मांग को लेकर नीता का विनय से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर विनय ने तमंचा से नीता को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी

होने पर नीता के परिवार वाले ससुराल पहुंच गए। देर शाम मृतका के भाई संजीव ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पति विनय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संजीव की तहरीर पर विनय के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed