{"_id":"597b7fbb4f1c1b47418b47d9","slug":"eo-cook-cheats-one-lakh-from-homeguard","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ की रसोइया ने होमगार्ड से एक लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईओ की रसोइया ने होमगार्ड से एक लाख ठगे
farrukhabad
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने में घटना की जानकारी देता होमगार्ड राजवीर बाथम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने में तैनात होमगार्ड ने ईओ की रसोइया एवं नगर पालिका कार्यालय की महिला सफाई कर्मचारी पर उसके भाई की संविदा पर सफाई कर्मचारी पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
कायमगंज कोतवाली के गांव जौरा के रहने वाले राजवीर बाथम मऊदरवाजा थाने में होमगार्ड हैं। राजवीर का कहना है कि करीब एक साल पहले ट्रेन में उसकी मुलाकात कुबेरपुर गांव के रहने वाले जयहिंद कश्यप से हुई थी। जयहिंद ने उसे नगर पालिका फर्रुखाबाद में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी सोनी कश्यप से मिलाया। सोनी कश्यप ने उससे कहा कि वह ईओ के यहां खाना भी बनाती है।
ईओ से कहकर वह उसके भाई विकास कुमार की नौकरी नगर पालिका कार्यालय में संविदा सफाई कर्मचारी पद पर लगवा देगी।
होमगार्ड का आरोप है कि सोनी ने नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। उसने आवास विकास कालोनी में जयहिंद और सोनी कश्यप को एक लाख रुपये दे दिए। जब उसके भाई की नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन इन लोगों ने अभी तक उसके रुपये नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
उसने बताया कि भाई की नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये मांगने की रिकार्डिंग भी उसके पास है। राजवीर ने बताया कि चार-पांच दिन पहले उसने इसकी शिकायत ईओ से भी की थी। ईओ ने रुपये वापस करवाए जाने का आश्वासन दिया था। राजवीर ने कहा कि वह इसकी शिकायत एसपी से करेगा।
मामले की कराई जाएगी जांच
होमगार्ड राजवीर बाथम ने आकर शिकायत की थी कि सफाई कर्मचारी सोनी कश्यप ने नौकरी के नाम पर उससे एक लाख रुपये लिए हैं। वह इस मामले की जांच कराएंगी। सोनी कश्यप ने अगर उनके नाम पर सुविधाशुल्क मांगा था तो होमगार्ड को इसकी जानकारी उन्हें देनी चाहिए थी। फिर भी वह इस मामले को दिखवाएंगी।
रोली गुप्ता, ईओ नगर पालिका
रुपये मांगने का आरोप गलत
सफाई कर्मचारी सोनी कश्यप ने मोबाइल पर बताया कि उसने होमगार्ड राजवीर बाथम से नौकरी लगवाने के नाम पर कोई रुपया नहीं लिया है। राजवीर ने झूठी शिकायत की है।
लेन-देन का चल रहा मामला
जयहिंद कश्यप ने बताया कि राजवीर बाथम उनके रिश्तेदार हैं। उनसे रुपये के लेन-देन का मामला चल रहा है। उन्होंने राजवीर बाथम से रुपये लिए थे। कुछ रुपया उनको वापस भी कर दिया। बचा हुआ रुपया भी जल्द वापस कर देंगे।