फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Encounter seven thief arrested

मुठभेड़ में सात चोर गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 14 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Encounter seven thief arrested
चोरी की योजना बनाते समय सात चोरों को स्वाट टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
कर लिया। एक चोर पुलिस को चकमा देकर दूसरे साथी के साथ फरार हो गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सर्राफा दुकानदार समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों ने कई चोरियां कबूलीं। पुलिस ने इनसे माल भी बरामद किया।

स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश यादव को रविवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि सातनपुर मंडी के पीछे कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम ने स्थानीय पुलिस को बुलाकर घेराबंदी शुरू कर दी। इसकी भनक पाकर चोरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी हवा में फायर किए। टीम के मनोज यादव, हिम्मत सिंह, रामगोपाल यादव समेत

अन्य पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर ली। इस दौरान दो चोर फरार हो गए। पुलिस ने सात चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे तमंचे और एक बाइक बरामद की। चोरों को पुलिस शहर कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ में चोरों ने अपने नाम मोहल्ला तलैयाफजल इमाम निवासी श्यामू शुक्ला, मन्नी दुबे, मोहल्ला अमीन खां निवासी सन्नी कठेरिया, मोहल्ला

अंडियाना निवासी पूरन सक्सेना, सातनपुर निवासी बबलू कटियार, मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी अन्नू शर्मा, पश्चिम रेलवे क्रासिंग निवासी नीरज कुमार बताए। इन्होंने शहर क्षेत्र में कई चोरी और एक लूट कबूली है। जांच में पता चला कि शातिर चोर श्यामनगर निवासी भीमा राजपूत और क्रिश्चियन फील्ड निवासी आनंद शर्मा फरार हो गए। बरामद बाइक चोरी की

बताई गई। इसे भीमा चलाता था। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी सराफा दुकानदार अशोक वर्मा, मोहल्ला चीनीग्राम निवासी गगन वर्मा, मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी अनस को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन  सभागार में एसपी दिनेश कुमार पी ने वार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए चोरों से माल और कुछ जेवर भी बरामद हुए हैं। यह लोग सराफा दुकानदार अशोक वर्मा को चोरी के जेवर बेचते थे।

ये घटनाएं कबूलीं
गिरफ्त में आए चोरों ने आवास विकास कालोनी निवासी गप्पू सरदार की बेवा गुरुमीत कौर के यहां से चोरी की कबूल की। पुलिस ने इस मामले में 11 मोबाइल बरामद किए। आवास विकास कालोनी निवासी पूर्व सैनिक की पत्नी सूरजमुखी से कुंडल और अंगूठी लूट भीमा, श्यामू, गगन ने की थी। पुलिस ने कुंडल बरामद कर लिए।  बजरिया सालिगराम निवासी सोनू गुप्ता

के यहां हुई चोरी में झुमकी, चेन बरामद की गई। शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी कुमोदनी पांडेय के घर हुई चोरी में कुछ ही जेवर बरामद किए गए। जेवर सराफा दुकानदार अशोक वर्मा को बेचे जाते थे। इसके अलावा कुछ दिन पहले दुकानदार विकास राजपूत के दुकान पर फायरिंग भीमा, बबलू और अन्य साथियों ने की थी।

आईटीआई, तिकोना चौकी प्रभारी की जांच के आदेश
 शहर की आईटीआई और तिकोना चौकी इलाके में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं को एसपी दिनेश कुमार पी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने तिकोना चौकी प्रभारी श्रीकांत यादजव, आईटीआई चौकी प्रभारी रामजीवन यादव और यहां के सिपाहियों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed