फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dream murder and two jailed husband

सपना हत्याकांड में पति समेत दो जेल गए

Wed, 25 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 25 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dream murder and two jailed husband
supreme court

मोहम्मदाबाद। सर्राफा व्यापारी की पुत्री की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में एक और आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पड़ोसी जिला कन्नौज के छिबरामऊ के पुरानी गल्ला निवासी सर्राफा व्यापारी राजेंद्र सिंह की पुत्री सपना वर्मा की एक सप्ताह पूर्व हत्या कर दी गई थी। सपना का शव 16 मई को काली नदी पुल पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन


पिता ने हत्या का शक पति सत्येंद्र पर जताया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार देर रात आदर्श नगर भोगांव जिला मैनपुरी निवासी पति सत्येंद्र  को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने सहयोगी पम्मी वर्मा पुत्र राजकुमार निवासी मुरलीनगर भोगांव जिला मैनपुरी का नाम उजागर किया। पुलिस ने पम्मी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

पति सत्येंद्र ने स्वीकारा की उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। इस कारण उसने सहयोगी पम्मी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। सत्येंद्र ने बधनिया अलीपुरखेड़ा मैनपुरी निवासी नवीन वर्मा का नाम भी उजागर किया।


इसके बाद एक्सीडेंट का रूप देने के लिए पत्नी को गाड़ी से कुचला था। पुलिस ने मंगलवार को सहयोगी पम्मी और पति सत्येंद्र को जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि नवीन वर्मा की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed