फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demolition on the death of the woman in the hospital

महिला की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़

Wed, 10 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 10 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demolition on the death of the woman in the hospital
रेफर करने के बाद दूसरे अस्पताल ले जाते समय गर्भवती महिला की मौत हो जाने
विज्ञापन
से आक्रोशित परिजनों अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर तीन कर्मचारियों को भी पीट दिया गया। मामले में तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी गई है। शहर के आवास विकास तिराहा स्थित माया अस्पताल में बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे से

गर्भवती सना को परिवार के लोग लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख कर उसे यहां से रेफर कर दिया गया। इस पर परिवार के लोग सना पत्नी असलम को आवास विकास कालोनी के ही दूसरे अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए। यह हुजूम बनाकर माया अस्पताल जा पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। इससे अस्पताल में

अफरातफरी मच गई। मरीज भागने लगे।  अस्पताल कर्मचारी विकास राठौर, रिषी कठेरिया और सुनील कुशवाहा तोड़फोड़ का विरोध किया। तीमारदारों ने इन कर्मचारियों को भी पीट दिया। इसके बाद आरोपी मौके से चले गए। अस्पताल के डा. सतीश राजपूत ने कोतवाली पुलिस को तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मरीज की काफी हालत नाजुक थी। उसे

सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी।  फेफड़ाें में पानी आ गया था। खून की भी काफी कमी थी। इस पर उसे 15 मिनट में रेफर कर दिया।  इसके बाद भी मरीज के तीमारदारों ने आकर तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में उनका करीब 50 हजार का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed