{"_id":"6ab2e5d1e0a162b5400f8ad5","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-pickup-truck-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163364-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Wed, 23 Sep 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में शव गृह के बाहर मौजूद परिजन। संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कैल कचरा प्लांट के पास मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार फर्नीचर कारीगर गांव कैल निवासी 50 वर्षीय सुखदेव सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन समेत भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई शुरु की।
जगाधरी सदर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि परिजनों के अनुसार, सुखदेव सिंह फर्नीचर का काम करता था और दो बच्चों का पिता था। मंगलवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर घर से जगाधरी स्थित अपने काम के लिए निकला था। कैल कचरा प्लांट के सामने पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुखदेव सिंह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। इसके बाद पिकअप चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया।
पिकअप का पहिया सुखदेव के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। जगाधरी सदर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि पिकअप चालक की पहचान और तलाश के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है। वहीं पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।