{"_id":"56eda5aa4f1c1b807c8b4c67","slug":"cyclists-student-trampled-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंद डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंद डाला
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
निशा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से घर लौट रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल पर पीछे बैठा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। शनिवार को यह हादसा कंपिल थाना क्षेत्र में सिवारा रोड पर हुआ। हादसे से गुस्साए लोगों ने सिवारा पुलिया पर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
कंपिल क्षेत्र के गांव कमलाईपुर के चंद्रशेखर की पुत्री निशा (12) गौतम विद्या मंदिर कंपिल में कक्षा तीन में पढ़ती थी। शनिवार को साइकिल से घर लौट रही थी। कैरियर पर गांव के ही कक्षा दो का छात्र प्रतीक पुत्र बुद्धपाल बैठा था। अकबर सिवारा रोड पर सिवारा की ओर से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे निशा की मौके पर ही मौत हो गई और प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रतीक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पास-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक चालक ट्रक छोड़कर भाग चुका था। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर खड़े करके सिवारा रोड जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। कुछ लोगों ने अपने वाहनों को खेतोें से निकालने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने उन्हें भी रोक दिया। जाम लगाए लोगों ने साइकिल सवारों को भी नहीं निकलने दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कंपिल ने चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।