{"_id":"5c2e569cbdec22571c3126b1","slug":"cross-report-under-pressure-from-bsp-leaders-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेताओं के दबाव में क्रास रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेताओं के दबाव में क्रास रिपोर्ट
Fri, 04 Jan 2019 12:08 AM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
shimla police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जिराऊ में एक सप्ताह पूर्व भूमि विवाद में मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। दूसरे पक्ष से रिपोर्ट दर्ज न होने पर बसपा नेताओं ने दबाव बनाकर पांच लोगों के खिलाफ बलवा व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
26 दिसंबर को गांव जिराऊ में मंगल सिंह व शिवशंकर के बीच भूमि विवाद में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों से दो-दो घायल हुए थे। दोनों ने एक दूसरे पर खेत पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। घायल शिवशंकर के भाई रामनिवास की तहरीर पर उसी दिन मंगल सिंह समेत 10 लोगों पर बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज हो गया था। मंगल सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था जबकि मंगल सिंह व उनके भाई अजय कुमार भी गंभीर घायल हो गए थे।
गुरुवार को मंगल सिंह की पत्नी रोशनी व अन्य परिजन बसपा के मंडल जोन प्रभारी रामनरेश गौतम, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुपम अग्रवाल, जिला प्रभारी विनोद गौतम, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज गौतम, विधान सभा क्षेत्र प्रभारी दुर्गाप्रसाद आदि नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। नेताओं ने कोतवाल से मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
मंगल सिंह की पत्नी रोशनी ने तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उनके पति व देवर अजय कुमार 26 दिसंबर को खेत पर पहुंचे तो आरोपी वहां बनी कोठरी का ताला तोड़ खेत में खड़ी सरसों की फसल काट रहे थे। जब इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे, जिसमें मंगल सिंह व अजय कुमार घायल हो गए थे। रोशनी की तहरीर पर शिवशंकर, कौशल, रामनिवास, आलोक, रामलखन के खिलाफ बलवा व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं आई थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।