{"_id":"5c59d007bdec221a376688c5","slug":"cross-report-in-assult-and-firing-case-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और फायरिंग मामले में क्रास रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट और फायरिंग मामले में क्रास रिपोर्ट
Tue, 05 Feb 2019 11:33 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
back photo of police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के सोरोंवाली कोठी गंगानगर कालोनी नाला किनारे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष से विश्व हिंदू महासंघ के नगर अध्यक्ष समेत सात व दूसरे पक्ष से पांच सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोरोंवाली कोठी गंगानगर कालोनी नाला किनारे के पास सोमवार रात विश्व हिंदू महासंघ के नगर अध्यक्ष रवि बाजपेई और दीपक बाथम के बीच मारपीट हो गई थी। घटना में दीपक बाथम, रवि बाजपेई और श्लोक बाजपेई समेत करीब सात-आठ लोग जख्मी हो गए थे। दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में भी नोकझोंक हुई थी। रात में ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी थी। मंगलवार को सुधीर बाथम निवासी मन्नीगंज ने नन्हें पाठक, अंकित पाठक, रवि बाजपेई, रमन दीक्षित, दीपक अरोड़ा, श्लोक बाजपेई और विनय गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि 31 जनवरी को सुधीर के पुत्र के नामकरण संस्कार की दावत थी। गली में उन्होंने टेंट लगाया था। नन्हें पाठक बाइक से आए तो दीपक बाथम ने उनसे दूसरी गली से निकलने के लिए कह दिया। इसी बात पर विवाद हो गया। इसी रंजिश के चलते नन्हें पाठक सोमवार रात अपने साथियों के साथ आए और दीपक के भाई सुधीर और वीरेंद्र को पीट दिया। उलाहना देने पर उनके अन्य भाइयों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। असलहों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला भी किया।
उधर, गंगानगर कालोनी निवासी रवि बाजपेई ने दीपक बाथम, गौतम बाथम, शिवम बाथम, रवेंद्र और धर्मेंद्र बाथम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि सोमवार रात दीपक बाथम अपने भाइयों के साथ उसके घर पर आए और गालियां देने लगे। रवि बाजपेई ने गालीगलौज का विरोध किया तो मारपीट करने लगे। यही नहीं हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की और जानमाल की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
कोतवाली में भी की हाथापाई
मन्नीगंज निवासी दीपक बाथम ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मारपीट के बाद वह व उनके भाई घायलावस्था में कोतवाली शिकायत करने पहुंचे तो हमलावर भी आ गए। पुलिस के सामने ही उनसे हाथापाई करने लगे। पुलिस देर रात तक उन लोगों को कोतवाली में बैठाई रही। दीपक बाथम ने बताया कि जब उन्हें मेडिकल के लिए नहीं भेजा गया तो वह लोग पुलिस कप्तान के आवास पर पहुंचे और शिकायत की। यहां से निर्देश मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने उन लोगों को मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल भेजा। उधर, रवि बाजपेई ने बताया कि दीपक बाथम आदि ने घर में आकर उनके भतीजे श्लोक बाजपेई आदि को पीटा और फायरिंग भी की। इस संबंध में शहर कोतवाल राजेश पाठक से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ब्यूरो