फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused wanted in Alipur riot and attempted murder case arrested.

Delhi NCR News: अलीपुर दंगा और हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के लिए उपयोगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अलीपुर थाने में दर्ज दंगा और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 33 वर्षीय आरोपी हरियाणा के सोनीपत निवासी शांतनु उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। अक्तूबर 2025 में हुई गोलीबारी की घटना के बाद से वह फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि मामला रामजनपुर गांव में करीब 1,000 वर्ग गज के पैतृक भूखंड को लेकर विवाद से जुड़ा है। पिछले साल 30 अक्टूबर को शिकायतकर्ता ने कुछ लोगों को अपने भूखंड का ताला तोड़ने की कोशिश करते देखा और उनका विरोध किया। इसके बाद विवाद हुआ और करीब 30-40 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों पर कथित रूप से हमला किया। एक व्यक्ति ने वहां मौजूद लोगों को डराने के लिए हवा में करीब 10-12 गोलियां चलाईं। घटना में कई लोग घायल हुए और उन्हें एसआरएचसी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अलीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले में दीपक और संदीप समेत कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शांतनु फरार था। शांतनु शाहबाद डेयरी के प्रहलाद विहार के पास अपने एक सहयोगी से मिलने वाला है। पूछताछ के दौरान शांतनु ने बताया कि 2014 में पैसों के विवाद को लेकर उसके चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि अलीपुर और कुंडली में दर्ज हत्या के मामलों में शांतनु को गिरफ्तार किया गया था और अगस्त 2025 में उसे सोनीपत जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। पुलिस के अनुसार, शांतनु के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम समेत आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article