फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   criminal;s helper policman gone prision

गुनहगारों का मददगार सिपाही गया जेल

Sat, 07 Feb 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 07 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलपंप सेल्समैन के साथ लूटपाट की घटना को पुलिस ने जांच के बाद
विज्ञापन
टप्पेबाजी में बदल दिया है। पुलिस का कहना था कि सिपाही टप्पेबाजों का सहयोग करता था। सिपाही की वारदाताें में संलिप्तता भी पाई गई। शातिरों की मदद में सिपाही को मोटी रकम मिलती थी। एसपी विजय यादव से शिकायत होने के बाद हरकत में आई स्वाट टीम ने सिपाही समेत चारों को दबोचा था।

जिला एटा की सदर कोतवाली के मोहल्ला जगन्नाथपुरी निवासी हरिओम यादव जीटी रोड स्थित अग्रवाल पेट्रोलपंप में सेल्समैन हैं। इन्हें 29 जनवरी को फोन कर प्लाट खरीदवाने के लिए राज गुप्ता ने बुलाया था। हरिओम 30 जनवरी को प्लाट देखने शहर आए। यहां दो वर्दीधारी बदमाशों ने इन्हें पकड़ लिया और मारपीट करके 85 हजार रुपये लूट लिए थे। इसकी शिकायत होने पर एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

स्वाट टीम ने फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही गोविंद यादव को दबोच लिया। सिपाही की निशानदेही पर स्वाट टीम ने फतेहगढ़ कोतवाली के लोको कालोनी निवासी इशू दीक्षित, थाना मऊदरवाजा के गांव नीवलपुर निवासी गिरीश जोशी और जिला फिरोजाबाद थाना टूंडला के गांव जलोपुरा निवासी राजू पचौरी को दबोच लिया। छह दिन पूछताछ के बाद शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने सिपाही गोविंद और उसके तीन साथियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से चारों को जेल भेज दिया गया।

कोतवाल आरपी यादव ने बताया कि सिपाही पकड़े गए टप्पेबाजों की मदद करता था। उस दिन भी लूट नहीं हुई थी। टप्पेबाजी हुई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी घटनाओं की जानकारी हुई है। सिपाही के साथ अन्य वर्दीधारी के बारे में भी जांच की जा रही है।

टप्पेबाजों को इससे पहले भी बचाया
नेकपुर पुल के पास कुछ समय पहले एक ग्रामीण को इन टप्पेजाबों ने शिकार बनाया था। तब सिपाही गोविंद ने इन टप्पेबाजों को बचा कर भगा दिया था। यह बात भी पुलिस की जांच में सामने आई। इसमें रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना था कि इन लोगों के खिलाफ एक मामला ही दर्ज है।

नीवलपुर से दिखाई गिरफ्तारी
 आवास विकास चौकी प्रभारी डीसी कुमार ने थाना मऊदरवाजा के गांव नीवलपुर निवासी गिरीश जोशी के घर से शुक्रवार की रात गिरफ्तारी दिखाई। डीसी कुमार का कहना था कि मुखबिर ने सूचना दी कि टप्पेबाजी गिरोह के सदस्यों के वहां पर होने की सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने छापा मारा। यहां से गिरीश समेत चारों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed