फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chowki incharge beaten BJP city minister, jammed in protest

चौकी प्रभारी ने भाजपा नगर मंत्री को पीटा, विरोध में जाम

Sat, 16 Mar 2019 11:33 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sat, 16 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chowki incharge beaten BJP city minister, jammed in protest
यूपी पुलिस फाइल फोटो
शहर के लालगेट पांचालघाट रोड पर कादरीगेट चौकी प्रभारी ने टेंपो हटवाने के दौरान वहां खड़े भाजपा नेता से मारपीट कर दी। जानकारी पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालगेट पर जाम लगा दिया। हटाने का प्रयास करने पर पुलिस से हाथापाई हो गई। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग की। सूचना पर एडीएम, एएसपी व सीओ सिटी के अलावा सदर विधायक भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


भाजपा के नगर मंत्री फतेहगढ़ गुंजन अग्निहोत्री निवासी गंगानगर कालोनी का लालगेट पर बिहारी बस सर्विस नाम से ट्रैवल्स है। शनिवार रात वह अपने ट्रैवल्स के सामने फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच कादरीगेट चौकी प्रभारी बलराज भाटी वहां सड़क किनारे खड़े टेंपो हटवा रहे थे। गुंजन को सड़क किनारे खड़ा देख चौकी प्रभारी ने उन पर डंडा चला दिया। विरोध पर मारपीट की। गुंजन ने घटना की जानकारी साथियों को दी। कुछ ही देर में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए और लालगेट पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी जानकारी पर शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने के प्रयास में कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्कामुक्की व हाथापाई कर दी। चौकी प्रभारी के निलंबन तक जाम न खोलने की जिद पर अड़ गए। 
विज्ञापन


हालात देख वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। एडीएम विवेक श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह और सीओ सिटी रामलखन सरोज समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। जानकारी मिलने पर सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी मौके पर आए तो समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और चौकी इंचार्ज को तत्काल हटाए जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने एएसपी से वार्ता की। एएसपी ने चौकी इंचार्ज बलराज भाटी को लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया तो समर्थकों ने विधायक जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद भाजपाइयों ने जाम खोल दिया। गुंजन अग्निहोत्री ने बताया कि चौकी इंचार्ज टेंपो चालकों को पीट रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो उन्हें भी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने अपना परिचय भी दिया लेकिन वह नहीं माने। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान, शिवम दुबे और रामवीर शुक्ल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed