फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children in conflict two sides threw stones at

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव

Mon, 20 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Mon, 20 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Children in conflict two sides threw stones at
भीड़ को हिदायत देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कमालगंज। बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए।  दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलें। दहशत फैलाने के लिए असलहे भी लहराए गए। सूचना पर कई थानों और कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को लाठियां पटककर खदेड़ा। समाचार लिखे जाने तक गांव में पुलिसबल तैनात है। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। दोनों तरफ से मारपीट की सूचना दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेंदा निवासी जैनुल और तसब्बर के बीच शनिवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।  रविवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। पथराव होता देख ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए। एक पक्ष से दहशत फैलाने के लिए असलहे लहराए गए। बवाल बढ़ता देख घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


सूचना पर जहानगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव, कमालगंज एसओ अजय चौहान, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश पांडेय समेत प्रभारी कोतवाल फतेहगढ़ रजनेश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां पटककर हंगामा और पथराव कर रहे युवकों को भगाया। पथराव से जैनुल और उनके पिता जैनुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जैनुल का कहना है कि बच्चों के विवाद में तसब्बर ने रविवार सुबह 10 बजे चिल्सरा निवासी शकील और मजपुरवा निवासी वकील समेत 10-15 साथियों के साथ उसके यहां धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव किया और असलहे लहराकर दहशत फैलाई। वहीं तसब्बर के भांजे आसिफ ने कहा कि उन लोगों ने पथराव नहीं किया है। जैनुद्दीन पक्ष ने खुद पत्थर अपने घर में फैलाए हैं। हमलावरों ने उनके परिजनों के साथ मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, तसब्बर ने गांव के ही सगीर, सरवर, शादाब और मोहद्दीन के खिलाफ और सगीर ने तसब्बर, फरमान, मोनिस, रहूफ के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की सूचना दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed