फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children in conflict organically , beatings, stone throwing

बच्चों के विवाद में बवाल, मारपीट और पथराव

Mon, 15 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 15 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Children in conflict organically , beatings, stone throwing
शहर के मोहल्ला खानपुर मढै़या में बच्चों के विवाद में सोमवार की सुबह
विज्ञापन
कादरीगेट चौकी के बाहर जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों ने चौकी के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। इन्हाेंने एक दूसरे पर पथराव किया। इससे भगदड़ मच गई। पथराव में बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथपहुंचे। उन्होंने

हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक माह पूर्व बच्चों के आपसी विवाद के कारण खानपुर मढै़या निवासी रिंकू, धनपाल, राजू, पेंटर का पड़ोसी राजवीर, विशुनदयाल से झगड़ा हो गया था। इससे दोनों पक्षों में रंजिश हो गई। रविवार की देर शाम धनपाल चक्की

पर आटा लेने गया। यहां पर पुरानी रंजिश में विशुन दयाल, राजवीर ने अन्य लोगों के सहयोग से धनपाल को पकड़ लिया और मारपीट कर दी। लोगों को दोनों पक्षों को समझाकर विवाद को शांत करा दिया। रात में पड़ोसी रिंकू, धनपाल, राजू और पेंटर के घर में घुस गए और लाठी डंडों से सबकी पिटाई कर दी। इससे गांव में आपस में जमकर लाठी डंडे चले और

पथराव हुआ। इसमें राजू की पुत्री नेहा (12), सुरेश की पत्नी मीना और बेचेलाल का पुत्र छल्ले घायल हो गया। रिंकू, धनपाल और पेंटर शिकायत करने चौकी पहुंचे, तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय इन लोगों को ही पकड़ कर बैठा लिया। इसकी जानकारी राजू जो किन्नरों के साथ ढोलक बजाने गया था को हुई। उसे पता चला की परिवार के लोग रिपोर्ट

लिखाने गए थे, उनको पुलिस रात से चौकी पर बैठाए हुए है। इस पर राजू अपने किन्नर साथियों के साथ सुबह चौकी पहुंचा। उसने साथियों को छोड़ने के लिए कहा।  तब तक दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। इनमें पुलिस के सामने ही कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो चौकी के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। यहां इनमें

पथराव होने लगा। इससे भगदड़ मच गई। पथराव और पुलिस की अनदेखी से गुस्साए किन्नरों ने सड़क पर बवाल किया। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी योगेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्हाेंने जाम लगाए लोगों को हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई किए  जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। घायल नेहा, छल्ले व मीना को अस्पताल भेजा। पुलिस ने

एक पक्ष से धनपाल, रिंकू और प्रेमपाल तथा दूसरे पक्ष से राजवीर और विशुनदयाल को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा ने  राजू, रामेश्वर, संजू, सुनीता, मीना, ममता, दद्दू, देवी, सरला, नीरज, सोनई, गिरजा, मुन्नी, दयाल सिंह, किरन, गुड़िया किन्नर, भगवानदास किन्नर व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed