फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brothers and nephews in the police station assault

थाने में सगे भाइयों और भतीजों में मारपीट

Sun, 05 Feb 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 05 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Brothers and nephews in the police station assault
FIGHT SHIMLA
छोटे भाई की जमीन के बंटवारे के लिए सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। थाने में समझौता के दौरान भाई-भतीजों के बीच मारपीट हुई। यह देख पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव नगला जब्ब निवासी रामऔतार, बालकराम और रक्षपाल सगे भाई हैं। रामऔतार और बालकराम शादी हो जाने के बाद अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। रक्षपाल बड़े भाई बालकराम के पास रहता है।
विज्ञापन


रक्षपाल अपनी जमीन बालकराम के नाम करना चाहता है। इसी बात को लेकर रामऔतार और बालकराम के बीच खुन्नस चल रही है। शनिवार रात तीनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस तीनों को थाने ले आई। रात भर यह लोग थाने में बंद रहे।
विज्ञापन


रविवार सुबह प्रधान अतुल यादव थाने पहुंचे और तीनों भाइयों का आपस में समझौता करवाने लगे। इसी दौरान रामऔतार के पुत्र ज्ञानेंद्र और भतीजे अरुण भी आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में थाने में ही मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होते देख पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों के अलग किया। इसके बाद रक्षपाल, ज्ञानेंद्र और अरुण का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed