फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bolero rider snatched the 70 thousand youths from rural

बोलेरो सवार युवकों ने ग्रामीण से छीने 70 हजार

Mon, 28 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bolero rider snatched the 70 thousand youths from rural
लूट - फोटो : अमर उजाला
नखासे से वापस लौटते समय बोलेरो पर सवार युवकों ने ग्रामीण को पीटकर 70 हजार रुपये छीन लिए। ग्रामीण ने राजेपुर थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला सोता बहादुरपुर निवासी भूरा अपने मित्र अकबर और जुल्फू के साथ रविवार को मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीपुर में लगे नखासे से भैंस खरीदने गया था। वह अपने साथ 70 हजार रुपये लेकर गया था।
विज्ञापन


भैंस न मिलने पर वह लौटने के लिए मोहद्दीपुर के पास वाहन आने का इंतजार कर रहा था, तभी राजेपुर से फर्रुखाबाद आ रही एक बोलेरो में तीनों लोग बैठ गए। इसमेें कुछ और लोग बैठे थे। नासा नाले के पास अकबर और जुल्फू गाड़ी से उतर गए। भूरा उसमे बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर गाड़ी चलने के बाद उसमें बैठे लोगों ने तमंचे के बल पर भूरा से 70 हजार रुपये छीन लिए और गाड़ी से उतार दिया। पीड़ित राजेपुर थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। एसओ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इस कारण जांच की जा रही है। शाम तक जांच में मामला जेब कटने का सामने आया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed