फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Beaten man ran-ran in the gambling dispute

जुआ के विवाद में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 06 Nov 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Beaten man ran-ran in the gambling dispute
Fight
जुआ के विवाद में हमलावराें ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट होने से इलाके में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर कोतवाल ने मौके पर जाकर जांच की। घायल युवक ने थाने में तहरीर दी है। शहर कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी ऋषभ गुप्ता की पड़ोसी जीतू बाथम से 31 अक्तूबर को जुआ के विवाद में कहासुनी हो गई थी। झगड़ा होने पर लोगों ने बीच में पड़कर मामले का शांत करा दिया था।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर ऋषभ अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी समय जीतू बाथम अपने भाई सचिन व अन्य लोगाें के साथ मौके पर पहुंचा और ऋषभ के साथ मारपीट कर दी। ऋषभ भागा तो हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह देखकर ऋषभ के परिवार वाले आ गए तो हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना एसपी को दी गई। कोतवाल द्रविड़ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल ऋषभ को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


पुलिस ने हमलावर के एक साथी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की सूचना दर्ज की जाएगी। आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। उधर, कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव कछुआ नगला निवासी पेशकार का गांव के ही कुछ लोगाें से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर हमलावरों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed