{"_id":"5b576f6b4f1c1bb8538b511d","slug":"attempted-possession-in-the-shop-goods-loaded-on-the-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में कब्जे का प्रयास, ट्रैक्टर पर भर ले गए सामान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में कब्जे का प्रयास, ट्रैक्टर पर भर ले गए सामान
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में कोतवाल को जानकारी देते समर्थकों के साथ दुकानदार पप्पू। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने मंगलवार को दुकान में कब्जे का प्रयास किया। सामान ट्रैक्टर पर भर ले गए। विरोध करने पर दुकानदार से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर के जटवारा निवासी सभासद पति शाहिद खां उर्फ पप्पू पटवनगली में फर्नीचर का कारोबार करते हैं। मंगलवार सुबह दुकान खोलते ही ग्राम भटासा निवासी बृजेश उर्फ छल्लू व राजेश, पृथ्वीदरवाजा निवासी भुल्ली गंगवार, पटवनगली निवासी नरेश बाथम व मोहल्ला छपट्टी निवासी आलोक गंगवार अपने 20-25 साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गए। दुकान में जबरन घुसकर सामान ट्रैक्टर पर भर लिया। विरोध करने पर दुकानदार से मारपीट की और जबरन गाड़ी डालने का प्रयास किया। मोहल्लेवालों के हस्तक्षेप करने पर वह लोग ट्रैक्टर लेकर भाग गए।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो लोेगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़कर कोतवाली भेज दिया। इस दौरान पटवनगली में जाम की स्थिति बन गई। भाजपा नेता राजमंगल दीक्षित व चेयरमैन सुनील चक भी आ गए। दुकानदार पप्पू को लेकर कोतवाली गए और तहरीर दी है। कोतवाल जसवंत सिंह ने पांच नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।