{"_id":"4790efbdfdaa32cf137f2315c92956c5","slug":"another-dent-in-bullion-store-stealing-a-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और सर्राफा दुकान में सेंध, एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और सर्राफा दुकान में सेंध, एक लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात एक और सर्राफा दुकान को निशाना बनाया। यहां
विज्ञापन
नकब लगाकर तकरीबन एक लाख का माल पार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
ने जांच पड़ताल की। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला
सूफी खां निवासी विजय वर्मा की पांचाल घाट पर ममता ज्वैलर्स के नाम से
दुकान है।
शुक्रवार की शाम विजय वर्मा दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोराें ने दुकान के पीछे से नकब लगा दिया। इसके बाद दुकान में रखे आर्टिफिशियल और सोने के जेवर चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह दुकानदार पहुंचा तो चोरी होने की जानकारी हुई। चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सर्राफा दुकान में चोरी की एक और वारदात से इलाके के दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया।
दुकानदार ने बताया कि चोर उनके यहां से 6 हजार की नगदी और एक लाख रुपये की कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर कोतवाली में दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। व्यापारियाें का कहना है कि चोर लगातार सर्राफा दुकानों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस कुछ नहीं कर रही। वह चोरी की वारदाताें का खुलासा भी नहीं कर पा रही है। बताते चलें किन विगत एक हफ्ते से चोर लगातार सर्राफा दुकानों को निशाना बना रहे हैं और पुलिस कुछ भी कर पाने में नाकाम दिख रही है।