फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three people, including an elderly person, critically injured in two separate accidents in Modinagar

Ghaziabad News: मोदीनगर में दो हादसों में वृद्ध समेत तीन गंभीर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three people, including an elderly person, critically injured in two separate accidents in Modinagar
मोदीनगर। नगर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


संतपुरा कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय सत्यपाल सिंह कादराबाद में सड़क पार करने के लिए किनारे खड़े थे। तभी एक बेकाबू बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार शाम दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी। इस हादसे में स्कूटी सवार पंकज और उनके दोस्त अमित सब्बरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पंकज और अमित को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि दोनों हादसों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed