फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पुलिस लाइन में हंगामा करने पर नशेड़ी सिपाही सस्पेंड

पुलिस लाइन में हंगामा करने पर नशेड़ी सिपाही सस्पेंड

Mon, 18 Mar 2019 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हंगामा करने पर नशेड़ी सिपाही सस्पेंड
फर्रुखाबाद। ड्यूटी से गैरहाजिर ट्रैफिक सिपाही करन सिंह ने रविवार रात शराब पीकर पुलिस लाइन में जमकर हंगामा किया। साथी पुलिस कर्मियों के समझाने पर वह उनसे भी भिड़ गया। सिपाही ने अधिकारियों को भी नहीं छोड़ा। पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के सिपाही करन सिंह को कुंभ मेला ड्यूटी में भेजा गया था। मेला समाप्त होने के एक सप्ताह बाद रविवार शाम वह आमद कराने नशे में पुलिस लाइन पहुंचा। आमद न होने पर वह हंगामा करने लगा। हालांकि साथी पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनसे ही भिड़ गया। इसके बाद करन सिंह ने साथियों को गालीगलौज करते हुए अधिकारियों को भी नहीं छोड़ा। इस बीच उसने एक अधिकारी को फोन कर अभद्रता की।
विज्ञापन


प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए। पुलिस लाइन के दरोगा शिवराम सिंह ने सिपाही करन का देर रात लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed