फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा

Thu, 28 Feb 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ गांव निवासी एक युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। उन्होंने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया है। लेकिन किशोरी ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बुधवार रात वह अपने घर की दूसरी मंजिल पर अकेले सो रही थी। देर रात किसी समय गांव का ही आशीष उसके घर में घुस गया और बेटी को दबोच कर दुष्कर्म करने लगा। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे और आशीष को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आशीष के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल भेजा, लेकिन किशोरी ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। उसने बताया कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि किशोरी दुष्कर्म होने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed