{"_id":"5c699dc8bdec22738563eccb","slug":"91550425544-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, जेवर व बर्तन उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, जेवर व बर्तन उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला खैरबंद में पूर्व प्रधान के पुत्र के घर का ताला तोड़कर चोर नगदी, जेवर और बर्तन चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
नगला खैरबंद गांव निवासी रामवती देवी पूर्व प्रधान हैं। उनके पुत्र दीपक कुमार और राकेश कुमार अलग-अलग रहते हैं। 11 फरवरी को रामवती देवी के पति महेश बाबू की मृत्यु हो गई थी। इस वजह से दीपक कुमार, पत्नी सीमा व बच्चों के साथ अपने घर में ताला डालकर पड़ोस में रह रहे बड़े भाई राकेश कुमार के यहां ही था। शनिवार रात चोर ने दीपक के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर घर में घुसे व कमरे में रखे बक्से और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, नगदी और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। रविवार दीपक को घटना की जानकारी हुई।
घटना की जानकारी मिलने पर आईटीआई चौकी इंचार्ज भानुप्रकाश मौके पर पहुंचे और जांच की। दीपक कुमार ने बताया कि चोर आठ हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी चांदी की पायल, करधनी, बच्चों की गुल्लक और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। दीपक कुमार ने बताया कि करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आईटीआई चौकी इंचार्ज भानुप्रकाश ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।