{"_id":"5a807d6a4f1c1b8c268b9aa9","slug":"9-arrested-by-vehicle-thieves-gang-24-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के 9 सदस्य पकड़े, 24 बाइकें बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह के 9 सदस्य पकड़े, 24 बाइकें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
culprits in police custody
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की लगातार घटनाओें को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए एएसपी त्रिभुवन सिंह और सीओ शरदचंद्र के नेतृत्व में स्वाट टीम व फतेहगढ़ पुलिस को लगाया गया था। स्वाट टीम और पुलिस ने शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी आनंद कश्यप, नेहरू गली निवासी लक्ष्मण उर्फ आकाश गुप्ता, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर राबी निवासी टिंकू, सूरज, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के महलई निवासी संतोष शर्मा, नवाबगंज थाने के गांव बराकेशव निवासी बृजपाल, हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के गांव चांदपुर निवासी दलवीर, थाना व कसबा माधौगंज निवासी शंकर, थाना सांडी के नवाबगंज सांडी निवासी गोविंद को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एमआर भट्टे के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। यह सभी लोग गिरोह बनाकर बाइक चोरी की घटनाओें को अंजाम देते है। इनकी निशानदेही पर 24 बाइकें, दो तमंचा और पांच कारतूस तथा दो ब्लेड बरामद किए है। 24 बाइकों में से 14 बाइकें वह है, जो फर्रुखाबाद जिले से विभिन्न स्थानों से चोरी हुई थी। एसपी ने बताया कि यह गिरोह हरदोई, शाहजहांपुर, कन्नौज, एटा समेत आसपास जिलों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। घटना के बाद छिपने के बाद दूसरे राज्यों में चले जाते थे। कुछ दिन रुकने के बाद वापस लौटने पर दोबारा से घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर देते थे। एसपी ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ने पर स्वाट टीम और पुलिस टीम को नगद इनाम दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ शरद चंद्र, स्वाट टीम प्रभारी संजय कुमार राय, फतेहगढ़ कोतवाली के एसएसआई दीपक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद। एसपी मृगेेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वह बाइक चोरी करने के बाद कुछ दिन तक बाइक को छिपाकर रखते थे। इसके बाद उसके नंबर को बदल कर ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों में बेचे देते थे।
फर्रुखाबाद। वाहन चोरी के आरोप के पकड़े गए युवक आनंद कश्यम और लक्ष्मण उर्फ आकाश गुप्ता का आपराधिक इतिहास है। आनंद कश्यप पर शहर कोतवाली में चार, फतेहगढ़ कोतवाली में तीन और मऊदरवाजा थाने में एक मुकदमा चोरी, धोखाधड़ी व मारपीट, जान लेवा हमला व अन्य आपराधिक घटनाओं के दर्ज है। लक्ष्मण उर्फ आकाश के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज है। इसमें लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर का मुकदमा है। शहर कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज है। इसमें लूट के है।