{"_id":"5c4f3155bdec2211b705f028","slug":"81548693845-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कैसेट से पुलिस लगाएगी चोर का पता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो कैसेट से पुलिस लगाएगी चोर का पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता की रिवाल्वर व 1.75 लाख रुपये चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस अब शादी की कैसेट का सहारा लेगी। सीसीटीवी फुटेज में चेहरा साफ न आने पर पुलिस ने पीड़ित से शादी समारोह की वीडियो रिकार्डिंग मांगी है।
शहर के मोहल्ला तिवारी गली निवासी रविंद्र मोहन वर्मा के पुत्र हर्षित वर्मा का शादी समारोह 25 जनवरी की रात ठंडी सड़क स्थित एक होटल में चल रहा था। इस दौरान रविंद्र मोहन वर्मा ने हाल में पड़ी कुर्सी पर अपना बैग रख दिया, जो किसी ने पार कर दिया। बैग में रिवाल्वर और 1.75 लाख रुपये रखे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने होटल के सीसीटीवी के फुटेज देखे, जिसमें एक व्यक्ति बैग उठाते दिख रहा है लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं आ रहा। इसलिए पुलिस ने रविंद्र मोहन वर्मा से शादी समारोह की वीडियो कैसेट मांगी है। पुलिस का मानना है कि वीडियो कैसेट में कुछ क्लू मिल सकते हैं। शहर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बैग उठाने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ नहीं आ रहा है। इसलिए रविंद्र मोहन से वीडियो रिकार्डिंग मांगी है।