फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तहरीर नहीं लेने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने किया हंगामा

तहरीर नहीं लेने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने किया हंगामा

Sat, 02 Feb 2019 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
तहरीर नहीं लेने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने किया हंगामा
फर्रुखाबाद। बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक महिला चतुर्थश्रेणी कर्मचारी फतेहगढ़ कोतवाली में शनिवार सुबह तहरीर देने पहुंची। वहां तहरीर न लिए जाने पर कलक्ट्रेट पहुंचकर उसने हंगामा कर दिया और सोमवार को बच्चों के साथ कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने की धमकी दी। बाद में प्रभारी नजारत अधिकारी ने कोतवाल को पत्र भेजा और कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। उस मामले में हुई कार्रवाई से अवगत कराएं।
विज्ञापन


फतेहगढ़ की एक मोहल्ला निवासी महिला एक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। एक माह पूर्व नौकरी लगवाने के नाम पर उस पर पचास हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इसके बाद उसका तबादला एक तहसील कार्यालय में कर दिया गया। शनिवार को उसने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच कर बताया कि पड़ोसियों से उसका पहले से विवाद है। इसी के चलते 31 जनवरी को उनका बेटा उसके घर में घुस गया व बेटी से गालीगलौज की। जब उसने विरोध किया तो बदनियती से उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर वह धमकी देकर भाग गया। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी ने उसकी तहरीर दर्ज की गई और निलंबित कराने की धमकी दी। इसके बाद वह कलक्ट्रेट पहुंची और वहां जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


उसने बताया कि नजारत के कई कर्मचारी उसे धमकियां देते हैं और उसका शोषण करते हैं। उसने विरोध किया तो उसका तबादला करा दिया। कहा कि वह सोमवार को कलक्ट्रेट में ही केरोसिन डालकर परिवार समेत आत्मदाह करेगी। इसके बाद कर्मचारियों ने किसी तरह उसे समझाकर घर भेज दिया। बाद में नजारत के प्रभारी अधिकारी ने फतेहगढ़ कोतवाल को पत्र भेजकर कहा कि महिला कर्मचारी के खिलाफ जिलाधिकारी ने 14 जनवरी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत नहीं कराया गया है। तुरंत इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएं। बताया गया कि महिला ने नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला गलत आरोप लगाकर हंगामा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed