फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार की खरीदारी

एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार की खरीदारी

Sun, 06 Jan 2019 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार की खरीदारी
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा दोयम निवासी एक ग्रामीण एटीएम बूथ से रुपये निकालने पहुंचा। वहां मौजूद एक शातिर ने उससे एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाल लिए। इसके बाद हजारों रुपये की खरीदारी भी कर ली। मोबाइल पर एसएमएस आने पर ग्रामीण को मामले की जानकारी हुई। तब उसने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


गांव नवादा दोयम निवासी बृजेश सिंह पुत्र सूरजपाल का मोहम्मदाबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। उनके खाते में करीब 1.25 लाख रुपये थे। शनिवार को वह मोहम्मदाबाद में एक प्राइवेट बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने पहुंचे। इस दौरान वहां पर मिले एक शातिर ने उनसे रुपये निकालने के नाम पर एटीएम कार्ड ले लिया और उन्हें दो बार में दो हजार व 4500 रुपये निकाल कर दे दिए। इसी दौरान उसने उनका कार्ड भी बदल दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद उनके खाते से साढ़े 13 हजार रुपये निकल गए। इतना ही नहीं शाम को उनके खाते से ही 50 हजार रुपये की खरीदारी भी कर ली गई। परेशान ग्रामीण देर शाम कोतवाली पहुंचा व अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed