{"_id":"6af374d90f5ae8ff8700e17c","slug":"the-blast-from-a-firecracker-claimed-the-life-of-an-innocent-eight-year-old-child-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-151435-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पटाखे के धमाके ने छीन ली आठ साल के मासूम की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पटाखे के धमाके ने छीन ली आठ साल के मासूम की जिंदगी
विज्ञापन
कंपिल। दिवाली पर पटाखे के धमाके से आठ साल के बालक सम्राट की जान चली गई। स्टील के बर्तन में रखकर पटाखा चलाने से हुए विस्फोट में बर्तन का टुकड़ा बालक की गर्दन में जा घुसा, जिससे उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सम्राट को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे कस्बे के मोहल्ला पट्टी मदारी में हुई। अजय कठेरिया का पुत्र सम्राट घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बच्चे ने स्टील के बर्तन में पटाखा रखकर चला दिया। विस्फोट के बाद बर्तन का एक टुकड़ा सम्राट की गर्दन में जा लगा। खून से लथपथ सम्राट कुछ दूर भागने के बाद सड़क पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां काजल बिलखने लगीं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सम्राट अपने तीन भाई-बहनों देव और गोल्डी में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि उन्हें घटना की मौखिक सूचना मिली है।