{"_id":"6af374ebf1aeadaab00918cc","slug":"village-administrator-shoots-and-kills-a-youth-while-watching-gambling-ghazipur-news-c-20-1-vns1005-1611222-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जुआ देखने के दौरान ग्राम प्रशासक ने युवक की गोली मारकर की हत्या, राजमिस्त्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जुआ देखने के दौरान ग्राम प्रशासक ने युवक की गोली मारकर की हत्या, राजमिस्त्री घायल
विज्ञापन
महराजगंज के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बैठी महिलाएं व तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
गाजीपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहांव गांव के पासीपुरवा में तालाब के पास सोमवार की रात जुआ देखने के दौरान ग्राम प्रशासक संजय बिंद ने अजय कुमार (28) के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। वह माता-पिता का इकलौते पुत्र था। जबकि दाहिने हाथ में गोली लगने से राजमिस्त्री सुरेंद्र राम (35) घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पिस्टल लहराते हुए भाग गया।
मंगलवार की दोपहर हत्यारोपी तख्ती पर आत्मसमर्पण लिखकर कोतवाली पहुंचा और समर्पण कर दिया। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने दोपहर 1.40 बजे से महरागंज कट के पास गाजीपुर-भरौली मार्ग जाम कर दिया। एसपी सिटी डॉ.राकेश कुमार मिश्रा के समझाने-बुझाने पर दोपहर 3.40 बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को अजय के चाचा श्रीराम राम की तहरीर पर आरोपी प्रशासक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसपी सिटी ने बताया कि मोहांव गांव निवासी श्रीराम ने तहरीर देकर बताया कि गांव के पास पासीपुरा तालाब है, जहां भतीजा अजय कुमार गांव के चंद्रजीत, सौरभ, शिवा, श्याम, धर्मेंद्र सहित अन्य लोगों के साथ गया था। वहीं पर इस्लामाबाद के सुरेंद्र भी मिले। कुछ लोग वहां बैठे थे तो कुछ लोग खड़े थे। रात करीब 10.30 बजे बकराबाद निवासी ग्राम प्रशासक संजय बिंद कुछ लोगों के साथ पहुंचा और पिस्टल दिखाते हुए धमकाने लगा और खड़े लोगों को जान से मारने के लिए पिस्टल से दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली भतीजा अजय कुमार के पेट और दूसरी गोली सुरेंद्र राम के दाहिने हाथ में जा लगी, जिससे दोनों लहूलुहान होकर गिर गए। गोली चलने से वहां अफरातफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी संजय बिंद जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल लहराते हुए भाग गया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान अजय कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, हत्यारोपी बकराबाद गांव के ग्राम प्रशासक संजय बिंद पोस्टर पर आत्मसमर्पण करने की बात लिखकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। वहीं, वारदात से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने महरागंज कट के पास गाजीपुर-मुहम्मदाबाद-भरौली मार्ग जाम कर दिया। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। वहीं वारदात के बाद एमएलसी विशाल सिंह ने घटना की जानकारी के लिए अपने प्रतिनिधि प्रदीप पाठक को मौके पर भेजा।
घटना स्थल और गांव में तैनात पुलिस टीम
गाजीपुर। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से घटना स्थल और मृतक के घर के साथ-साथ गांव में भी पुलिस टीम तैनात की गई है। पुलिस टीम लगातार गांव में गश्त कर रही है। साथ ही सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
मजदूरी कर चलाते थे जीविका, पत्नी ने मांगा न्याय
गाजीपुर। मोहांव गांव निवासी श्रीराम ने बताया कि अजय कुमार तीन बहनों में इकलौते भाई थे। वह मजदूरी कर परिवार चलाते थे। उनकी तीन साल की बेटी लाडो है। घटना के बाद से पत्नी अर्पणा, मां और बहन का रो-रोकर हाल बेहाल है। पत्नी अर्पणा ने एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि खून का बदला खून होता है, तभी पति की आत्मा को शांति मिलेगी। बहरहाल, एसपी सिटी ने उन्हें समझा-बुझाकर और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों ने अजय कुमार का पोस्टमार्टम बीएचयू में ही कराया। वहां से शव गांव के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस प्रशासन की टीम ने सतर्कता बढ़ा दी है। परिजनों एवं ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
आरोपी पर तीन प्राथमिकी है दर्ज
गाजीपुर। मोहांव गोलीकांड का मुख्य आरोपी बकराबाद ग्राम प्रशासक संजय बिंद ने पुलिस एनकाउंटर के भय से सदर कोतवाली में समर्पण कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे वह ‘मैं संजय बिंद आत्मसमर्पण कर रहा हूं’ लिखी तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचा। हत्यारोपी ग्राम प्रशासक ने कोतवाली में पुलिस को बताया कि घटनास्थल पर जुआ खेलते हुए उसने डेढ़ लाख रुपये जीते थे। जीत की रकम छीनने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने पिस्टल से गोली चला दी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मनबढ़ किस्म का है। इसके खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज है।
पिस्टल बरामद कराने ले जाते समय आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
गाजीपुर। मोहाव गांव में जुए के दौरान हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कराने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल, एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि, मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मोहाव गांव में जुए के दौरान हुई हत्या के मामले में आरोपी संजय बिंद निवासी बकराबाद, कोतवाली ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कराने की जानकारी दी। पुलिस टीम उसे बरामदगी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान उसने पिस्टल से पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।