फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कार की टक्कर से टेंपो पलटा, अधेड़ की मौत,

कार की टक्कर से टेंपो पलटा, अधेड़ की मौत,

Sat, 18 May 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से टेंपो पलटा, अधेड़ की मौत,
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर मसेनी के पास शनिवार रात को एक कार ने टेंपो मेें टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया और टेंपो सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, पुत्र व साली चुटहिल हो गईं। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



जनपद औरैया थाना एरवाकटरा के उमरैन गांव निवासी मंशराम (50) पुत्र गंगाराम की सास की पिछले दिनों मौत हो गई थी। उनकी अस्थियां विसर्जित करने वह टेंपो से वह पांचाल घाट गंगा तट पर आए थे। टेंपो में मंशराम की पत्नी रीता, पुत्र निखिल (10) व साली गीता भी थे।
विज्ञापन



रात करीब आठ बजे वापस लौटते समय मसेनी स्थित भूसा मंडी के पास पीछे से एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। मंशाराम टेंपो में दब गए और उसका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डाक्टर ने मंशाराम को मृत घोषित कर दिया। टेंपो चालक मुकेश समेत सभी घायलों को भर्ती कर लिया गया। वहीं, चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार की टक्कर से टेंपो पलटा, अधेड़ की मौत

मसेनी स्थित भूसा मंडी के पास हुआ हादसा, पत्नी, पुत्र व साली चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed