फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सेना अधिकारी की लेफ्टीनेंट कर्नल के बेटे ने डीएम से की शिकायत

सेना अधिकारी की लेफ्टीनेंट कर्नल के बेटे ने डीएम से की शिकायत

Wed, 23 Jan 2019 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
सेना अधिकारी की लेफ्टीनेंट कर्नल के बेटे ने डीएम से की शिकायत
फर्रुखाबाद। लेफ्टीनेंट कर्नल के बेटे ने आवास खाली कराने के लिए सेना के अधिकारी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। शिक्षक व रसोइया आदि को भी घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे छात्र ने जिलाधिकारी को पत्र देकर शिकायत की। डीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एसपी को मामला देखने को कहा गया है।
विज्ञापन


लेफ्टीनेंट कर्नल मुकुल चौहान करीब सात माह पहले फतेहगढ़ रेजिमेंट से जम्मू तबादला हो गया। उनका बेटा पृथ्वी बल्लभ चौहान फतेहगढ़ स्थित कैंट क्षेत्र में गोल्फ कोर्स के पास स्थित सेना के आवास में अकेला रहता है। वह इंटरमीडिएट का छात्र है। उसने बताया कि मंगलवार को 11 बजे सिखलाइट के 10 से 12 जवान हथियार से लैस होकर उसके घर आए और गालीगलौज की। घर नहीं खाली करने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर रायफल तान दी।
विज्ञापन


पृथ्वी ने बताया कि उन लोगों ने कहा कि कमांडिंग ऑफीसर एसके सेंगर ने उससे मकान खाली करवाने को कहा है। उसके घर में खाना बनाने वाले रसोइया प्रवीन को गलत आरोप लगा कर बुधवार को ही पुलिस से पकड़वा दिया गया है। साथ ही उसे पढ़ाने आने वाले शिक्षक व दूध वाले को भी घर में नहीं घुसने दिया। पृथ्वी ने बताया कि बुधवार देर रात कुछ जवानों ने उसके घर की बिजली काट दी। पृथ्वी ने डीएम को पत्र देकर मामले की एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि सूचना मिली है। एसपी को मामला देखने के लिए कहा गया है। उन्होंने छात्र को एसपी से मिलने को कहा है। एसपी के न मिलने पर छात्र वापस कैंट स्थित अपने आवास पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed