{"_id":"5c8151f5bdec2213e272e03b","slug":"41551978997-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी निरीक्षक व ट्रक चालक से हुए विवाद में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी निरीक्षक व ट्रक चालक से हुए विवाद में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। अलीगंज रोड पर ब्राहिमपुर बार्डर के पास चेकिंग के दौरान मंडी निरीक्षक व ट्रक चालक के बीच हुई हाथापाई व मोबाइल तोड़ने के मामले में अलीगंज कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमे दर्ज हो गए हैं।
बुधवार को अलीगंज रोड पर गांव ब्राहिमपुर स्थित जनपद के बार्डर पर मंडी निरीक्षक सरवन कुमार परमार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने तंबाकू लदे ट्रक को रोककर प्रपत्र मांगे। इस पर विवाद बढ़ गया था। मंडी निरीक्षक ने अलीगंज कोतवाली में तहरीर दी कि कार में टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दी और मोबाइल तोड़ दिया। सरकारी काम में बाधा डाली गई। तहरीर पर ट्रक चालक, गाड़ी मालिक मुकेश निवासी लड़सिया थाना अलीगंज जनपद एटा, जुबैर खां निवासी नाम पता अज्ञात के खिलाफ हाथापाई करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अलीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव वीरबल नगला निवासी चालक नेत्रपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अलीगंज रोड पर दोषपुर ईंट भट्ठे के पास उनके ट्रक को मंडी निरीक्षक सरबरन सिंह परमार, सनोज, संग्राम निवासी कानपुर, अरवाज निवासी कायमगंज ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। जब कारण पूछा तो मारपीट करने लगे। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मंडी निरीक्षक से हाथापाई व रुपये मांगने का वीडियो वायरल
कायमगंज। अलीगंज रोड पर मंडी निरीक्षक व ट्रक चालक के बीच हुई हाथापाई व मोबाइल तोड़ने के साथ 25 हजार रुपये मांगने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मंडी निरीक्षक व ट्रक चालक व अन्य लोगों के बीच हाथापाई दिख रही है। इस वीडियो में मंडी निरीक्षक का मोबाइल तोड़ते हुए भी दिखाया जा रहा है। वीडियो में ट्रक चालक यह भी कह रहा है कि 25 हजार रुपये हम किस बात के दें। वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।